logo

विधवा माताओं बहनों के लिए महिला शक्ति का सराहनीय कदम


बहराइच। विकासखंड जरवल कस्बा के अंतर्गत ग्राम सभा महुरी कला में विधवा माता बहनों  की मदद के लिए जागरूकता गोष्ठी की गई।

गोष्ठी में  ब्लॉक स्तर के पुरुष रविंद्र श्रीवास्तव संपर्क प्रमुख रितेश श्रीवास्तव महासचिव अनिल श्रीवास्तव शहर प्रमुख , युवा अध्यक्ष कृष्ण कुमार शुक्ला के द्वारा ब्लॉक के 79 ग्राम सभा की लिस्ट प्रदान की गई। महिला टीम के ब्लॉक पदाधिकारी सुनीता अवस्थी, शशि शहर प्रमुख,महासचिव एवं लक्ष्मी सलाहकार व अन्य कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे|संपूर्ण भारत वर्ष में पहली बार विधवा महिलाओं की आर्थिक मजबूती हेतु आजीवन पेंशन के लिए महिला शक्ति ने कदम उठाया।

महिला शक्ति के समस्त पदाधिकारी यह कार्य निस्वार्थ सेवा भाव से कर रहे हैं। महिला शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाब जायसवाल व राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा अमिता सिंह हैं|राष्ट्रीय अध्यक्ष और अध्यक्षा की तरफ से कार्यक्रम संचालक ने  पुण्य कार्य के लिए सभी पदाधिकारियों  और कार्यकर्ताओं को ढेरों शुभकामनाएं दी।
| इस अवसर पर जरूर ब्लॉक अध्यक्ष गीता श्रीवास्तव विधवा महिलाओं के लिए 6 चीजें फ्री देने का वादा किया |जिसमें विधवा माताओं बहनों के लिए हर माह पेंशन बिजली बिल, बच्चों की पढ़ाई, यातायात पास, पानी बिल , किराए पर रहने वाली महिलाओं के लिए मकान किराया आदि चीजों सम्मिलित हैं|उपरोक्त लाभ लेने के लिए जरूरी कागजात मैं आधार कार्ड, पैन कार्ड, पति की डेथ सर्टिफिकेट, पासपोर्ट साइज फोटो, बिजली बिल, पानी बिल, शिक्षा हेतु बच्चों की डिटेल्स आदि सभी की जेरोक्स कॉपी उपलब्ध करवाना होगा। इत्यादि की जानकारी प्रदान की गई।

131
14711 views
  
5 shares